संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दीपलाना में सांसियों का इतिहास

चित्र
(1) हिरानियां   मोतीराम व हीरालाल हिरानियां दोनों भाई साधासर (चुरू) से सन. 1950 में दीपलाना आकर बस गये l इनके पिता का नाम दुधाराम था l मोतीराम की दो शादी हुई जिसमें बीरबलराम,बुलाराम व चन्दुराम पहले वाली माता कि संतान है l बुलाराम कि दो शादी हुई जिसमें गंगाराम पहली औरत का लड़का हुआ तथा गंगाराम कि भी दो शादी हुई जिसमें रमेश पहली औरत का लड़का हुआ l सुरजाराम कि दो शादी हुई l जिसमें पालाराम व श्यामाराम पहली औरत कि सन्तान है l (2)  बिडानिया  मोतीराम कि लडकी नथोदेवी कि शादी जीवनराम/बखूराम बिडानिया के साथ जन्डावाली (हनुमानगढ़) से हुई l जीवनराम कि दो शादी हुई जिसमें पहले वाले औरत नथोदेवी के केवल दो लडकी हुई थी दूसरी औरत सिनोदेवी के एक लड़का सादुराम हुआ l जीवनराम सन. 1975 में दीपलाना आकर बस गये l

दीपलाना में कडवासरों व बेरवालों का इतिहास

चित्र
दीपलाना में कडवासरों का इतिहास                                                    ढूकलराम/ खेताराम कडवासरा खरिया(हरियाणा) से अपनी रिश्तेदारी कि वजह से घिन्टालों में सन.1933 में दीपलाना आकर बस गये l दीपलाना में बेरवालों  का इतिहास                     नानूराम/सहीराम बेरवाल के पिता सहित छ: भाई थे l जिसमे रामलाल,रतिराम,सहीराम व जगराम बेनीवालों के ब्याहे हुए थे l सहीराम के लडके नानूराम को नानी अमरी ने गोद ले लिया   था l नानूराम पटवा(भादरा) से सन.        में दीपलाना आये l कुछ समय बाद इनका छोटा भाई निकुराम भी दीपलाना आ गया l

दीपलाना में स्वामियों का इतिहास

चित्र
दीपलाना में  स्वामियों का इतिहास      (1)   फुलभाटी   बस्तीराम/मघदास फुलभाटी गुदराणा (सिरसा) से दीपलाना आकर बस गये थे l    (2)  कालेरा     हरीराम/मंगलदास कालेरा गुदराणा (सिरसा) से दीपलाना आकर बस गये l    (3)  राठौर    जीवनदास व तुल्छिदास राठौर चौडीया राजासर (सरदारशहर) से दीपलाना आकर बस गये ओर तुल्छिदास के लड़का नहीं हुआ था l           इन दोनों भाइयों के कुछ समय पश्चात इनके परिवार का भाई भारुदास राठोड़ भी चौडीया राजासर (सरदारशहर) से दीपलाना आकर बस गया l डालूराम के लड़का नहीं होने के कारण रामनिवास/चुनीराम को गोद ले लिया l    (4) पडीहार     झोतड(हरियाणा) का चेतनराम स्वामी पॉइंट्समेन (पेन्टमान) दीपलाना रेलवे स्टेशन पर रहता था उसकी लडकी समा से शादी भगतदास कि हुई थी l भगतदास/पूर्णदास पडीहार वि.स. 2004 में अकाल पड़ने के कारण पडीहारा (सुजानगढ़) से दीपलाना आकर बस गये l    (5)सिलीवाल   ख्यालीराम/जगराम सिलीवाल सन. 1960 में ढिंगाली...

दीपलाना में छिम्पों का इतिहास

चित्र
दीपलाना में छिम्पों  का इतिहास                 ब्ररा    हेतराम/कानाराम ब्ररा हासगा (हरियाणा) से सन. 1953 में दीपलाना अपने परिवार में आकर बस गये l                                अग्रेईया     रघूवीरसिंह/छबीलाराम अग्रेईया सन. 1976 में गालड (राजगढ़) से दीपलाना जमीन लेने के कारण आकर बस गये l     

दीपलाना में सुनारों का इतिहास

चित्र
         च्यानणराम/ईसरराम नारनोली नोहर से सन. 1978 में दीपलाला आकर बस गये l

दीपलाना में लुहारों का इतिहास

चित्र
(1) पुरखानिया                    पूर्णाराम/गौपीराम पुरखानिया घूमकड जाति होने के कारण इनका कोई स्थाई गाँव नहीं था l अस्थाईरूप से तो लम्बे समय से रह रहे थे मगर दीपलाना सन.1970 में बस गये l (2)गौदारा            सुरजाराम/केसाराम गौदारा घूमकड जाति होने के कारण इनका कोई गाँव नहीं था l घूमते हुए दीपलाना सन. 1963 में आकर बस गये l 

दीपलाना में रेगरों का इतिहास

चित्र
(1)   गहनोंलिया                   भैरूंराम/बालूराम गहनोंलिया भैसलाना(जयपुर) से सन. 1968 में दीपलाना आकर बस गये l (2)  कासोटिया                   भंवराराम/सुखदेव कासोटिया गौगामेडी से सन. 1976 में दीपलाना आकर बस गये l 

दीपलाना में तेलीओं का इतिहास

चित्र
  (1)चांदेड   अलफु चांदेड साराण (साहवा) से दीपलाना आये थे l      (2)_ गौरी    सुणा चांदेड किसी कारण अलवर चला गया,वहाँ पर छोटी उम्र में फजलदीन गौरी के पिता घासीखां का देहान्त हो गया था l इस कारण परिवार में कोई इनकी माता को रखना नहीं चाहते थे l सुणा चांदेड इनकी माता को नाते ले आया l    (3)  आलवी      खेरदीन आलवी सन. 1944 में नोहर से दीपलाना चान्देडो के ससुराल में आकर बस गये l      (4) खिलजी   हकीमदीन/कालूखां खिलजी  डींग(फतेहाबाद)  में जमीन नहीं होने के कारण व दीपलाना में रिश्तेदारी ओर जमीन मिलने के कारण यहाँ आकर  सन. 1945  में बस गये l    (5) चौहान   ईस्माईल/दाना चौहान मलेका (हरियाणा) से सन. 1937 में चान्देडो में रिश्तेदारी कि वजह से दीपलाना आकर बस गये l  (6)दईया    यासीनखां/फजलदीन दईया के बचपन में ही पिता का देहान्त हो गया था l इस कारण अपमी माता रजिया के साथ नोहर से सन. 1938 में दीपलाना आकर बस गये l   (7...

दीपलाना में खोडों व हुड्डों का इतिहास

चित्र
(1) हुड्डों का इतिहास                        बीरबलराम हुड्डा के बचपन में ही पिता का देहान्त हो गया l अपनी माता भूरी के साथ रामगढ(नोहर) से गौदारों के ननिहाल में दीपलाना सन. 1908 में आ गये l तथा श्यामाराम की पत्नी नानी ने इनको गोद ले लिया l परिवार में दूसरा भाई बरवाली चला गया l         (2) खोडों का इतिहास                        नत्थूराम/ रामेश्वर खोड नन्द्गढ़(सिरसा) से सन. 1915-1920 के लगभग में दीपलाना आकर बस गये l महावीरप्रसाद को पतराम मील ने गोद ले लिया था l

दीपलाना में सिहागों का इतिहास.

चित्र
            (1)   कुरड़ाराम व कुसलाराम सिहाग के पिता कि मृत्यु छोटी उम्र में होने के कारण अपनी माता दाखां के साथ गौदारों में ननिहाल नेहराना(नोहर) से दीपलाना सन.1921 आकर बस गये l इनके पिता नाम दानाराम था कुछ दिनों बाद इनकी माता का भी देहान्त हो गया l परिवार में दूसरा भाई खरसंडी(नोहर) चला गया,अब वहाँ पर कोई सिहाग नहीं है l            (2)   सुल्तानराम/बस्तीराम सिहाग जसाना से सहारणों में रिश्तेदारी की वजह से दीपलाना आकर बस गये l 

दीपलाना में गढ़वालों का इतिहास

चित्र
           ठाकरराम व सुखराम गढवाल दोनों भाई भूतन,फतेहाबाद(हरियाणा) से सन.1952 में पुनियों की रिश्तेदारी कि वजह से दीपलाना आकर बस गये l इनके पिता का नाम हुकमाराम था l

दीपलाना में कस्वों का इतिहास

चित्र
            टीकुराम कस्वां अपने सात भाईयों के साथ सातू राजपुरा(चुरू) से रायसिंहपूरा (नोहर) आये l यहाँ पर एक भाई रह गया व् छ: भाई ननिहाल में  दीपलाना आगये l पांच भाइयों कि बीमारी कि वजह से मृत्यु हो गई l   

दीपलाना में नेठ्वालों का इतिहास

चित्र
                 कालूराम व जीराम नेठवाल अपने ससुराल कागदाणा(हरियाणा ) से दीपलाना सन. 1945 के लगभग मीलों के रिश्तेदारी की वजह से यहाँ आये l कालूराम के दो लडके रामदयाल व निकुराम हुए और कालूराम कि मृत्यु होने पर इनकी पत्नी छोटे भाई जीराम से शादी कर ली,जिससे महीपतराम पैदा हुये l

दीपलाना में नेहरों का इतिहास

चित्र
                     मुलाराम/खियाँराम बेनीवाल के लड़का नहीं हुआ था l लड़की कि शादी नुयाँवाली(हरियाणा) डूंगरराम नेहरा के साथ हुई l   डूंगरराम के तीन लडके हुए बुधराम,ख्यालीराम व चेतराम l मुलाराम/खियाँराम बेनीवाल ने अपने बड़े दोहिता बुधराम को गोद ले लिया (लगभग सन 1930 ) l बुधराम के एक लड़का हुआ मनफुलराम l मुलाराम के परिवार वाले   न्यालय में गये और बुधराम केश हार गया l इनके साथ काफी लड़ाई झगडा हुआ ओर बुधराम वापिस अपने गाँव चला गया l मगर मनफुलराम व ख्यालीराम यहाँ दीपलाना ही रह गये l बुधराम के दूसरी शादी के चार लडके नुयाँवाली में है l

दीपलाना में सलेमखानियों व ईसेखानीयों का इतिहास

चित्र
    (1)    सलेमखानी                                        नाहरखां/ इकतारखां सलेमखानी अपने ननिहाल मातवाण नाना साहबदीन के गोद नेठवा(डीडवाना) से वि.स. 1924 से 1969 के मध्य दीपलाना आकर बस गये l नाहरखां फोज थे तथा इनको राजदरबार से 200 बिघा जमीन मिली हुई थी l  (2)  ईसेखानी                                              हमीरखां सलेमखानी की बहन अमतु की शादी ग्यांज्ञासर(झुंझनु) में रुसतमखां ईसेखानी के साथ हुई l कुछ समय बाद इनका देहांत हो गया l   सन 1945 के बाद नत्थूखां ईसेखानी अपनी माता (अमतु) के साथ दीपलाना आकर बस गये l

दीपलाना में लाडवाण का इतिहास

चित्र
दीपलाना में लाडवाण का इतिहास                    पीरुखां लाडवाण के तीन लड़के हुए   लादूखां,मामदीखां व खुदावसखां l लादूखां व खुदावसखां सन. 1926 में भादरा से दीपलाना अपने ननिहाल गौरियों में आकर बस गये l

दीपलाना में चोहानों व् मोयलो का इतिहास

चित्र
       (1)        दिनेखां चोहान अपनी बहन के गाँव दायमों में दीपलाना आकर बस गये l दिनेखां की शादी राजगढ़ में की ओर अनुखां जाटू अपनी माता के साथ आये l अनुखां जाटू के पिता का नाम महताबखां   है l दिनेखां के एक लड़का हुआ आमीनखां चोहान l         (2)   नत्थूखां/सन्दलखां मोयल चुरू से अपने ससुराल महनुखां/ वारसखां गौरी के यहाँ सन. 1995 में आकर बस गया l 

दीपलाना में जाटुयों का इतिहास

चित्र
        (1)        बिंदलखां खत्री बलारा (झुंझनु) से वि.स. 1956 में दीपलाना गौरियों के रिश्तेदारी की वजह से यहाँ आये l इनके एक लड़का कमेंखां व दो लड़की मरियम (मरेम) व चन्दो   हुई l कमेखां के लड़का नही चार लडकियाँ   भवंरी,फूली,बिदामी व बिस्मिला हुई l मरेम की शादी भादरा नुरेखां/हेदरखां से हुई l नुरेखां देश विभाजन के समय   पाकिस्तान चले गये l ओर मरेम अपने लडकों के साथ सन. 1947 के बाद दीपलाना आये l कमेखां ने अपने भानजे अहमद अली के नाम जमीन करवा दी l अहमद अली ने अपने दोनों भाईयों के भी जमीन नाम करवाई l        (2)      शकरु खां जाटू फोज में सर्विस करते थे l इनके बचपन में माता पिता का देहान्त ठेलासर (चुरू ) में हो गया था l इनकी पत्नी ( सायरा) ज्यादातर दीपलाना ही रहती थी ,ओर सेवानिवृति के बाद सन 1952 में दीपलाना बसगये l

दीपलाना में जनानों का इतिहास

चित्र
        (1)     रावतखां व मडूखां गौरी के तीन बहन टीढा ,सिबा व भिबन हुई l   टीढा की शादी सदुखां जनाण पीथीसर (चुरू) के साथ हुई l सदुखां जनाण पुलिस की सरकारी सेवा में थे l कुछ समय बाद इनका देहांत हो गया l असत अली ,महनुखां व अब्दूलखां जनण अपनी माता के साथ सन 1945 में ननिहाल गौरियों में आकर बस गये l          (2)   अजूखां जनाण के रामगढ सेखावाटी (सीकर) में   दो लडके हुए l बड़े लडके के साथ आपसी झगड़ा होने के कारण अजुखां दोनों लडको को साथ लेकर दीपलाना सन 195 1 में आकर बस गये l आलादीनखां व मंगतुखां अपने ननिहाल गौरियाओं में आकर बसे l

दीपलाना में खातियों का इतिहास

चित्र
(1)छडीया   देवाराम/गुमानाराम छडीया वि.स. 1791 में जोगलिया (सुजानगढ़) से दीपलाना आकर सब गये l (2) धामू     जैसाराम/पिथो धामू गाँव में झगड़ा होने के कारण सन. 1910 में सोती से दीपलाना आकर बस गये l रामजीलाल के लड़का नहीं होने के कारण भाई सुरजाराम के बड़ा लड़का मनफूलराम को गोद लिया था l  (3 ) मिष्ण    दुलीचंद/नोपाराम जांगिड़ राणासर (झुंझनु) से सन. 1945 में दीपलाना आकर बस गये l (4 ) हर्षवाल         बुधराम खाती कोर्ट की तारीख के लिये जेतासरी से नोहर जाते समय भुखार होने के कारण यहाँ रखाराम गोदारा के घर रुके ओर बाद में कोर्ट गये l गावं पसंद आया और लोगों के आग्रह पर जेतासरी (नोहर) से वि.स. 1919 में दीपलाना बस गये l इनके पिताजी का नाम केसूराम है l

दीपलाना में काजीयों , मणियारों व नाइयों का इतिहास

चित्र
(1)काजी                    ईलाईबक्स काजी ददरेवा(तारानगर) से सन 1930 में दीपलाना आकर बस गये l     (2) मणियार                          मणियार देश आजाद होने के बाद तीन भाई सुभानजी,मोलबक्स व दीनमोहम्मद बिदवाण(हिसार) से सन 1947 में दीपलाना आये l (3)नाई               मुश्ताक अली /फेजमोहम्मद नाई को यहाँ कालवासिया(चुरू) से वि.स. 1926 लाकर बसाया गया था l